भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, गुरुवार, 13 जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा करीब 36 घंटे का होगा। ऐसे में पीएम मोदी आज करीब 4 बजे पेरिस पहुंचे। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा भले ही ज़्यादा लंबा न हो, पर यह दौरा अहम ज़रूर होगा। पीएम मोदी का यह पेरिस दौरा एक ऑफिशियल विज़िट है।पीएम मोदी जब पेरिस के ओरली एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहाँ उन्हें रिसीव करने के लिए फ्रांस की पीएम एलिसाबेथ बोर्न भी मौजूद थी। ओरली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ हॉनर भी दिया गया।