भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी;

भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी की चेतावनी;

समूचा उत्तर भारत इस समय भारी बारिश का प्रकोप झेल रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लेकिन इसी बीच अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अभी भारी बारिश का कहर लोगों को और झेलना पड़ेगा। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश में कोई कमी नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *