26 जुलाई को रायगढ़ और 1 अगस्त को बस्तर आ सकते हैं प्रधानमंत्री;

26 जुलाई को रायगढ़ और 1 अगस्त को बस्तर आ सकते हैं प्रधानमंत्री;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को रायगढ़ आ सकते हैं। इसके अलावा 1 अगस्त को बस्तर के जगदलपुर आने की संभावना है। हालांकि अभी पीएमओ से तारीख फाइनल नहीं हुई है। लेकिन दौरे की संभावना को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने चुनावी सभा की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को रायगढ़ में और 1 अगस्त को जगदलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।7 जुलाई को पीएम मोदी आए थे रायपुर बता दें कि पीएम मोदी ने बीते 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ में आम सभा को संबोधित किया था। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में पीएम मोदी ने विजय संकल्प रैली के जरिए चुनावी शंखनाद किया था। पीएम मोदी को सुनने भारी बारिश में लोगों का जुहूम देखते ही बन रहा था। वहीं अब दूसरी बार पीएम मोदी अगस्त में छत्तीसगढ़ का रूख कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *