मणिपुर के वायरल वीडियो में लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इन चारों से पूछताछ कर मामले की पूरी सच्चाई और इस शर्मनाक घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम-पता की जानकारी लेगी।
मालूम हो कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी हुइरेम हीरोदास मैतेई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी जानकारी सीएम एन बीरेन सिंह ने शाम के प्रेस कॉफ्रेंस में दी थी।
सीएम के प्रेस कॉफ्रेंस के कुछ देर बाद मणिपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया था कि इस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज इन चारों को 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।