हिमाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन: कार और HRTC बस पर गिरे पत्थर;

हिमाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन: कार और HRTC बस पर गिरे पत्थर;

देशभर में बीते दिन से भारी बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से पहाड़ों क्षेत्रों तक मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे नुकसान हुआ है। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों की जान जा रही है। हाल ही में शिमला के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के कारण एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा किन्नौर जिले में एचआरटीसी की नाइट बस पर उरनी ढांक से पत्थर गिरने के बाद 3 यात्री घायल हो गए। घायलों में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हिमाचल में बीते दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बारिश और लैडस्लाइड की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। बीती रात शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में लैंडस्लाइड के चलते एक कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह सभी व्यक्ति खाबल सिंदासलि के बताए जा रहे हैं। रोहड़ू से खाबल एक ऑल्टो कार जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *