सुप्रीम कोर्ट ने ED डायरेक्टर SK मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने को दी मंजूरी;

सुप्रीम कोर्ट ने ED डायरेक्टर SK मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने को दी मंजूरी;

प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाने का आग्रह किया था। लेकिन उसके लिए सुप्रीम कोर्ट राजी नहीं हुआ। कोर्ट ने सख्त लहजे में यह भी स्पष्ट किया कि इससे आगे अब कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस मांग के पीछे कई कारण बताए। केंद्र सरकार की तरफ से कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ दिनों में देश में FATF की टीम आने वाली है। ये एक बेहद असाधारण स्थिति है। मेहता ने अपने दलील में बताया कि FATF के रिव्यू से देश की रैंकिंग निर्भर करती है, इससे वैश्विक छवि बनती है, इसलिए वर्तमान निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को बढ़ाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *