सीएम बघेल ने जारी की बेरोजगारी भत्ते की चौथी किश्त;

सीएम बघेल ने जारी की बेरोजगारी भत्ते की चौथी किश्त;

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ते की चौथी किस्‍त जारी की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने 01 लाख 22 हज़ार 625 युवाओं के खाते में 31.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। जानकारी के मुताबिक अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपये की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चयनित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 4228 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1791 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *