मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही संसद में हंगामा जारी है। हर बार की तरह इस बार फिर सरकार के बिल और देश के मौजूदा हालात को लेकर विपक्ष दल संसद के दोनों सदन में हंगामा कर रहा है। कल यानी एक अगस्त को लोकसभा में कुछ ऐसा हुआ जिससे स्पीकर ओम बिड़ला काफी आहत हुए है। लगातार हंगामे से स्पीकर ओम बिरला नाराज है। उन्होंने सदन सुचारू रूप से नहीं चलने तक लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठने का फैसला किया है।