जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए। आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी। अभियान के दौरान शुक्रवार (4 अगस्त) शाम को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम के के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में मुठभेड़ जारी है। सेना और कुलगाम पुलिस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। भारतीय जवानों को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने खुद को घिरता देख गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद भारतीय जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।