मोदी उपनाम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश भी मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ तल्ख टिप्पणियां की भी साथ में उन्होंने ये भी कहा – आज बड़ा खुशी का दिन है। सत्यमेव जयते। सत्य की जीत हो गई। लोकतंत्र की जीत हो गई। वहीं राहुल गांधी ने बहुत ही सरल अंदाज में अपनी बात रखी। फैसले के बाद अपने पहले बयान में उन्होंने इसे सच की जीत बताया और सभी को धन्यवाद किया, जो इस कठिन परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे।