उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण प्रदेश में कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल के रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन से एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडस्लाइड के मलबे में एक कार दब गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बोर में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के तहत तरसाली में भूस्खलन के मलबे में एक कार के दब जाने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीर्थयात्रियों केदारनाथ जा रहे थे।