चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल से चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने कहा ‘Welcome buddy’;

चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल से चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने कहा ‘Welcome buddy’;

भारत का चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है और इतिहास रचने को तैयार हैष। मिशन चंद्रयान 3 से भारत को बहुत उम्मीदें हैं। चंद्रमा की सतह पर लैंड करने में अब केवल दो दिन बाकी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इसरो ने कहा है कि लैंडर की बुधवार (23 अगस्त) को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है। चांद की ओर बढ़ रहे चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से संपर्क हो गया है।

बता दें कि 20 अगस्त को चंद्रयान तीन ने सफलतापूर्वक डिबूस्टिंग की प्रक्रिया को पूरा कर लिया। इसी के साथ चंद्रयान का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा से महज 25 किमी दूर था। हालांकि यह दूरी अब और कम होती जा रही है। इसरो द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को चंद्रयान 3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

इसरो ने इस बारे में सोमवार (21 अगस्त) को ट्वीट कर जानकारी दी है। इसरो ने लिखा, “स्वागत है दोस्त- चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया। दोनों के बीच दो तरफा संवाद स्थापित हो गया है। अब लैंडर मॉड्यूल से संपर्क में रहने के ज्यादा रास्ते हैं. लैंडिंग का सीधा प्रसारण बुधवार को शाम 5:20 बजे शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *