राज्यसभा में आयोजित समारोह में धनखड़ ने पहली बार निर्वाचित हुए राज्यसभा सदस्य नगेंद्र राय, प्रकाश चिक बरैक, समीरुल इस्लाम, केसरीदेवीसिंह दिग्गविजयसिंह झाला व बाबूभाई जेसंगभाई देसाई के साथ दुबारा चुने गए विदेश मंत्री जयशंकर, डैरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन तथा सुखेंदु शेखर राय को शपथ दिलाई।
जयशंकर के अलावा केसरीदेवी सिंह झाला व बाबू भाई देसाई गुजरात से निर्वाचित हुए हैं, जबकि अन्य छह सदस्य पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में पहुंचे हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों में चार ने बांग्ला, तीन ने हिंदी व दो ने अंग्रेजी में शपथ ली। इस अवसर पर सदन के नेता तथा उद्योग, वाणिज्य व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी व राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।