BRICS में शामिल हुए ये 6 नए देश;

BRICS में शामिल हुए ये 6 नए देश;

साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS देशों के मीटिंग में आज बड़ा फैसला लिया गया। BRICS में अब 5 की जगह 11 देश होंगे। इस फैसले के बाद अब ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई और सऊदी अरब भी BRICS के सदस्य होंगे। इनकी सदस्यता 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएगी। जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS के 15वें समिट में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने ये ऐलान किया। बता दें कि BRICS में शामिल होने के लिए 40 देशों ने इच्छा जताई थी। लेकिन फिलहाल 6 देशों को ही सदस्य बनाया गया है।बता दें BRICS दुनिया की पांच सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है। ब्रिक्स का हर एक अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है। B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से मिलकर इस फोरम का नाम BRICS बना था। लेकिन अब 6 और देशों के जुड़ जाने के बाद इसे BRICS PLUS कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *