IMD का ताजा अपडेट;

IMD का ताजा अपडेट;

आसमान में काली घटा छाई और एक घंटे तक रिमझिम बारिश से शहर तरबतर हो गया। खेतों में धान के फसल की सिंचाई के इंतजार वर्षा पर निर्भर किसानों को राहत मिली। लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को सुबह से दोपहर तक धूप और बदली की लुकाछिपी जारी रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में काली घटा छा गई। शाम चार बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। लोग जहां-तहां रूक गए। बिजली आपूर्ति ठप हो गई।लगभग एक घंटे तक रिमझिम बारिश के बाद देर रात तक बूंदाबादी जारी रही। शहर की सड़कें तरबतर हो गया। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली के साथ बूंदाबांदी होने की भी आशंका जताई जा रही है। जिसे देखते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *