लैंडर विक्रम से कैसे बाहर आया प्रज्ञान रोवर;

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिण धु्व पर सफलता पूर्वक लैंड करवा दिया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर उतरने के बाद अब अपना आगे का काम शुरू कर दिया है। इसरो मिशन मून को लेकर नए नए अपडेट जारी कर रहा है। इसी कड़ी में इसरो ने शुक्रवार को एक नया वीडियो शेयर किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने का वीडियो ट्विटर पर जारी किया है।ISRO ने शुक्रवार को ट्विटर पर प्रज्ञान रोवर का बाहर निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रज्ञान रोवर एक प्लेटफॉर्म से चंद्रमा की सतह पर उतरता रहा है। विक्रम लैंडर के प्लेटफॉर्म से उतरने के बाद प्रज्ञान रोवर कुछ कदम आगे जाता हुआ नजर आता है। विक्रम लैंडर से उतरने और चंद्रमा की सतह पर चलने वाले प्रज्ञान रोवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *