मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडानी और केंद्र सरकार को गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लोगों का ध्यान भटकाकर छत्तीसगढ़ की खदानों को अडानी को देने का षडय़ंत्र किया जा रहा है।एचएससीएल की खदान अडानी को दी। एनएमडीसी, जो ङ्क्षहदुस्तान का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पाद है, उसे हटाकर अडानी को दे रहे थे। मुख्य बात यह है कि अडानी को नहीं दे पा रहे हैं। राज्य सरकार बीच में खड़ी है। इसलिए राज्य सरकार को कैसे भी अपदस्थ करने का षडय़ंत्र केंद्र सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। 5 साल पहले छत्तीसगढ़ लगातार नक्सली समस्या से जल रहा था। अब हमने उसे बहुत पीछे धकेल दिया है। उनका क्षेत्र बहुत सीमित हो गया है। भाजपा को खून, हिंसा और घृणा पसंद है। इसी कारण उनके कार्यकाल में नक्सल गतिविधियां बढ़ी। अब जब शांत हो रहा है तो ईडी और आईटी के माध्यम से गर्म किया जा रहा है।