IMD का Red व Orange Alert;

IMD का Red व Orange Alert;

भिलाई. छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। गुरुवार को रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य शहरों में ताबड़तोड़ बारिश हुई। जिसके कारण इन शहरों के कई हिस्सों में पानी पर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बिलासपुर सहित कोरबा, रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैओडिशा और उसके आसपास बने निम्न दाब क्षेत्र से प्रदेश का मौसम बदल गया है। बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हुई है । गुरुवार को दिनभर बादल छाए और शाम होते-होते बरस पड़े। हल्की बारिश की झड़ी लग गई। देर रात तक बारिश हुई। इस समय साइक्लोन भी एक्टिव है, जिससे मौसम गुलजार बना रहेगा। इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *