कुकेरनाग मुठभेड़ में मिला एक आतंकी का शव;

कुकेरनाग मुठभेड़ में मिला एक आतंकी का शव;

कुकेरनाग में आतंकियों की तलाश अभी भी जारी है। भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार को बहुत भीषण गोलीबारी हुई थी। सोमवार को कोई गोलीबारी अभी तक नहीं हुई है। सुरक्षाबलों को तलाशी के दौरान एक जला हुआ शरीर मिला है। भारतीय सुरक्षाबलों का मानना है कि जला हुआ शव आतंकी का है। इसकी पहचान कराने के लिए आतंकी उजैर खान के घरवालों का DNA सैंपल लिया गया है।

कुकेरनाग की इस मुठभेड़ में आतंकी उजैर खान शामिल है। इसके सिर पर दस लाख का ईनाम भी है। ऐसे में यह शव उजैर खान का है या किसी और का। भारतीय सेना इसे पुख्ता करना चाहती है। शनिवार को एक ड्रोन फुटेज आई थी। इसमें गोला दागने के बाद एक गुफा से आतंकी भागते हुए दिखाई पड़े थे। सुरक्षाबलों ने आतंकी गुफा पर गोला दाग इसे खत्म किया था। इससे आग भी लग गई थी।

भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान कर दिया है। आतंकी तलाश के लिए भारतीय सेना ने ड्रोन, हेलीकॉप्टर सहित कई हाईटेक उपकरण तैनात किया है। यह इलाक जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। ऐसे में सुरक्षाबलों का काफी कठिनाई आ रही है। सेना के अधिकारियों की मानें तो यह वो जंगल है जहां सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंचती है। ऐसे में यहां मुठभेड़ काफी खतरनाक हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *