दुर्ग जिले की राजनीति में कल यानी 21 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल इस दिन कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल के दो दिग्गज महिला नेत्रियां जिले में रहेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सिविक सेंटर भिलाई में होंगी। वहीं भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में रहेंगी। एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख राजनीतिक टिप्पणियों के लिए चर्चित दोनों ही नेत्रियां महज 15 किलोमीटर की दूरी पर जनसभा भी करेंगी। ऐसे में दोनों ही नेत्रियों के एक-दूसरे के खिलाफ बड़े बयानों के साथ जिले में राजनीतिक गहमागहमी तय है।