सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले – ट्रेन चला नहीं पा रहे और चावल की बात करते हैं;

सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोले – ट्रेन चला नहीं पा रहे और चावल की बात करते हैं;

छत्तीसगढ़ चावल और ट्रेन बढ़ा राजनीतिक मुद्दा बनते जा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, एक तरफ बड़े दावे कर रहे हैं कि 100 लाख मीट्रिक टन चावल दे तो हम लोग खरीदने को तैयार है। पहले जो ट्रेन चल रही है, उसे तो चला लें। अब इस सरकार के लिखित आदेश में भी विश्वनीयता नहीं थीं।राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री रेल कारिडोर का उद्घाटन यात्रियों के लिए, बल्कि अडानी के कोयला ढुलाने के लिए किया है। अभी भी मालगाड़ी चल रही है। यात्रियों की ट्रेनें रद्द है। कांग्रेस के आंदोलन के बाद भी केंद्र सरकार के काम में जू तक नहीं रेंग रही है। किसानों को कुचलना उनकी रणनीति का हिस्सा है। अब चूंकि चुनाव नजदीक आया गया है तो चावल और धान का हल्ला कर रहे हैं।इससे पहले विधानसभा में कहता था कि हमारे चावल का कोटा कम कर दिए है, दिल्ली चलो, तो वो जाने को तैयार नहीं होते थे। अब जनता के बीच में जाना है, तो गुमराह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *