एशियन गेम्‍स 2023 के दूसरे दिन भारत ने जीता पहला गोल्‍ड;

एशियन गेम्‍स 2023 के दूसरे दिन भारत ने जीता पहला गोल्‍ड;

एशियन गेम्‍स 2023 के दूसरे दिन भारत की झोली में पहला गोल्‍ड आया है। हांग्जो में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में ये स्‍वर्ण पदक आया है। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में रुद्राक्ष, दिव्यांश और ऐश्वर्या ने विश्‍व रेकॉर्ड के साथ ये कमाल किया है। भारत की ओर से कुल 1893.7 का स्कोर किया, जो अगस्‍त में हुई बाकू विश्व चैंपियनशिप में चीन के विश्व रेकॉर्ड से 0.4 प्‍वाइंट अधिक है। इस इवेंट के बाद चीन ने एशियाई रेकॉर्ड के साथ गेम्स रिकॉर्ड चार्ट से अपना स्थान गंवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *