भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुताबकि, चंद्रयान 3 की सफलता, इस अगले मून मिशन के लिए बहुत मददगार साबित होगा। इसी प्रयोग के आधार पर भारतीय स्पेस एजेंसी अब अगले मून मिशन की तैयारियों में जुट गया है। अगले मून मिशन को चंद्रमा की सतह से सैंपल इकठ्ठा करके पृथ्वी पर लाने के लिए भेजा जाएगा।चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान भले ही एक्टिव नही हुए हों, लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने देश को एक बड़ी खुशी खबरी दी है। इसरो ने दूसरे चंद्र मिशन की बात कही है, जिसका काम चंद्रमा की सतह सैंपल कलेक्ट करना होगा।गौरतलब है कि इसरो चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से लागातार संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन दोनों की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। इसरो ने कहा , “हम नहीं जानते कि ये कब जागेगा। हो सकता है कि कल या हो सकता है कि ये लूनर डे के आखिरी दिन जागे. हम कोशिश कर रहे हैं।अगर लैंडर और रोवर जाग गए तो ये बड़ी उपलब्धि होगी।”