23 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस;

23 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस;

23 अगस्त को चंद्रयान 3 ने चांद की दक्षिणी सतह पर उतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO के मुख्यालय जाकर वैज्ञानिकों को बधाई दिया। इसके साथ ही सरकार ने आज नोटिफिकेशन जारी कर 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को मिली सफलता और विक्रम लैंडर व प्रज्ञान रोवर के चांद पर उतरने के साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश और साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इसलिए भारत सरकार हर साल की 23 अगस्त को बतौर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करती है। इसके लिए भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।बता दें कि चांद के साउथ पोल पर पहुंचने के बाद से ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा को लेकर कई अहम जानकारियां भेजी हैं। इन तमाम डेटा को देखकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों को काफी मदद मिली है और कुछ तो आश्चर्यचकित हो गए। प्रज्ञान रोवर ने चांद पर सल्फर, वहां के तापमान, उनकी तस्वीरों समेत कई अहम इनपुट्स भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *