इजरायल ने 5 घंटे के लिए गाजा पर रोकी बमबारी:लोगों को उत्तरी गाजा छोड़ने के लिए दिया समय;

इजरायल ने 5 घंटे के लिए गाजा पर रोकी बमबारी:लोगों को उत्तरी गाजा छोड़ने के लिए दिया समय;

इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुए करीब 10 दिन का समय बीत चुका है। हमास के अचानक से किए गए इस हमले में इजरायल के कुल 1300 लोगों की मौत हो गई तो वहीं सैकड़ों लोग लापता हो गए। इसके बाद इजरायल ने हमास के आतंकियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। अब इजरायल ने लगातार 10 दिन तक गाजा पर बमबारी करने के बाद इजरायल ने सोमवार को पांच घंटे तक गाजा पर बमबारी रोक दी है।

दरअसल, इजरायल ने गाजा में फंसे लोगों को उत्तरी हिस्से से दक्षिणी गाजा की ओर जाने के लिए कहा जा रहा है। गाजा में बिजली आपूर्ति भी ठप हो चुकी है। हजारों की तादाद में लोग गाजा में फंसे हुए हैं। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि इजरायल हमास और उसकी लड़ाई में गाजा के आम लोगों को नहीं मारना चाहता है।हमास के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही इजरायली सेना ने रविवार को फलिस्तीनियों से सामूहिक रूप से उत्तर छोड़ने का आग्रह किया। उसने कहा वह कई घंटों तक गाजा के दक्षिणी क्षेत्र में एक खास रास्ते को निशाना नहीं बनाएगी। बता दें कि सेना ने बताया कि हजारों लोग पहले ही दक्षिण की ओर भाग चुके हैं। बता दें गाजा में बिजली आपूर्ति भी ठप हो चुकी है। हजारों की तादाद में लोग गाजा में फंसे हुए हैं। इसके साथ ही वहां रहने वाले लोगों को पीने के पानी से लेकर रोज की जरूरतों के समान के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *