देश के आधा दर्जन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी;

देश के आधा दर्जन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी;

पिछले कई दिनों से तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारीश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है, जबकि कई इलाकों में भूस्खलन की भी घटना सामने आयी है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश होने की बात कही है। तिलनाडु में आज भी बारिश देखने को मिली है। जिसके बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।भारतीय मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जानकारी कहा कि ऑरेंज अलर्ट! तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय क्षेत्रों में 13 और 14 नवंबर को 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.’ 14 नवंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी जबकि एक-दो जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *