केरल के कन्नुर जिले के जंगल में सोमवार को सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। यह गोलीबारी करिक्कोट्टाकारी पुलिस थाने की सीमा के तहत उरुप्पुमकुट्टी के धने जंगल में हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है और अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक स्थानीय व्यक्ति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह के बीच लगातार गोलीबारी की अवाज सुनाई दी। फायरिंग जंगल में लगभग सात किलोमीटर अंदर हो रही थी।