मौसम बदलने के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, राजस्थान सहित कई राज्यों में आज सुबह हल्का कोहरा देखा गया। दिल्ली में 11 डिग्री तक पारा गिरा है। लोग अब गर्मी कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी तेज हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसर आने वाले दिनों में सर्दी और तेज हो जाएगी। आईएमडी के मुताबिक आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।