अमेठी कारखाने से आ गई पहली AK-203 राइफल;

अमेठी कारखाने से आ गई पहली AK-203 राइफल;

भारतीय सेना को एके-203 असॉल्ट राइफल की पहली खेप मिल गई है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रूस की सहायता से तैयार की गई एके-203 असॉल्ट राइफल की सेना ने टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। राजस्थान से लेकर सियाचिन तक। तमिलनाडू से अरुणाचल प्रदेश तक की भौगोलिक परिस्थितियों में इसकी टेस्टिंग की जाएगी। दस सालों में छह लाख एक हजार 427 राइफल्स बनाने का लक्ष्य है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ रक्षा मंत्रालय में बुधवार को इस राइफल की खूबियां और इसकी बनावट को देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *