IND Vs AUS टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज;

IND Vs AUS टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज;

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत आज इस बढ़त को दोगुना करने के इरादे से उतरेगा, जबकि कंगारू टीम की कोशिश कमबैक करने की होगी। यदि भारत आज का मैच जीत जाता है, तो उसकी ऑस्ट्रेलिया पर लगातार चौथी टी-20 जीत होगी।

भारत यह मैच जीत जाता है तो उसकी टी-20 में लगातार छठी जीत होगी। टीम पिछले छह मैच से अजेय है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),
 ऋतुराज गायकवाड, ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, शॉन एबट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडोर्फ और तनवीर सांघा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *