उत्तरकाशी टनल: मजदूरों को बचाने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा;

उत्तरकाशी टनल: मजदूरों को बचाने के लिए सेना ने संभाला मोर्चा;

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए 15 दिन बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। पहाड़ की चोटी से सतलुज विद्युत निगम लिमिटेड ने वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू हो गई है। शाम तक 20 मीटर से अधिक खुदाई हो चुकी थी। 66 मीटर की ड्रिलिंग बाकी है। इससे पहले बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के जवानों ने पेड़ काटकर पहाड़ की चोटी तक भारी मशीनरी ले जाने का रास्ता तैयार किया था। अधिकारियों का कहना है कि ड्रिलिंग में कोई रुकावट नहीं आई तो दो दिन में मजदूरों तक पहुंच जाएंगे। ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को निकालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसे निकालने के बाद पाइप लाइन से भी मैन्युअली खुदाई की जाएगी। इसके लिए सेना को मोर्चे पर लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *