मौसम का हाल :19 राज्यों में हल्की और भारी बारिश का अनुमान;

चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। इसके कारण अगले चार से पांच दिन में राजस्थान, दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पारा चार से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। वहीं, IMD ने शुक्रवार को देश के पूर्वोत्तर समेत 19 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *