मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण के एक दिन बाद शनिवार को आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इतना नहीं कि उनके चंगुल से 22 वर्षीय एक छात्र को छुड़ा दिया है। पकड़े गए उग्रवादी पूर्वोत्तर राज्य में एक उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लैशराम चिंगलेन सिंह का इंफाल पश्चिम जिले में डीएम कॉलेज ऑफ साइंस के हॉस्टल से शुक्रवार दोपहर को अपहरण कर लिया गया था।