देश के उत्तरी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में ठंड और कोहरे ने डेरा डाल दिया है। ठंडी हवाओं के कारण रात में पारा गिरने के साथ ही गलन भी बढ़ गई है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी नए अनुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान, राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में सुबह गंभीर कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश का भी अनुमान लगाया है।