बजरंग पुनिया ने बीच सड़क पर ही छोड़ दिया पद्मश्री पुरस्कार;

बजरंग पुनिया ने बीच सड़क पर ही छोड़ दिया पद्मश्री पुरस्कार;

भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही माहौल एक बार फिर गरमा गया है। ओलंपियन साक्षी मलिक के कुश्ती छोड़ने के ऐलान के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस करने का न सिर्फ ऐलान किया, बल्कि उसे लौटाने के लिए प्रधानमंत्री आवास की तरफ जाने की कोशिश करने लगे। हालांकि इस दौरान कर्तव्य पथ पर पहुंचने पर उन्हें दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। विरोध के तौर पर उन्होंने अपने पद्मश्री पुरस्कार को फुटपाथ पर रख दिया। वहीं, उनके इस तरह से सम्मान लौटाने पर खेल मंत्रालय का भी बयान आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *