जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भारतीय सेना ने शनिवार को आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इतना ही नहीं, सेना ने आतंकियों पर फायरिंग भी की है और चार आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। सेना की मानें तो आतंकियों को शव पीछे की ओर घसीटते हुए देखा गया है। बता दें कि शुक्रवार को राजौरी सेक्टर में मुठभेड़ में चार सैनिकों की जान चली गई थी उसके बाद शुरु हुआ मुठभेड़ शनिवार को भी जारी रहा।