पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। पूरे उत्तर भारत में पुड़ रही कड़ाके की ठंडी के बीच, भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के दौरान कई उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक कई दक्षिण भारतीय राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक विकेंड के दौरान दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। सुबह गलन के साथ ही घने कोहरे की संभावना है। लोगों को बहुुत जरूरी होने पर ही सुबह घर से निकलने की सलाह दी गई है फिलहाल दिल्ली में पारा लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राजस्थान की बात करे तो यहां शेखावटी इलाके में अगले चार दिन के दौरान कोहरे की संभवना जताई गई है। वहीं, जयपुर में शनिवार सुबह हुई बूंदाबादी से गलन से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD ने अगले तीन दिनों के दौरान हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति की भी चेतावनी दी है।