प्रदेश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के मरीज मिले हैं। शनिवार को रायपुर में दो व दुर्ग में एक संक्रमित मिला है। विभिन्न वायरोलॉजी लैब में 1499 सैंपलों की जांच की गई। नए मरीज मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव केस भी बढ़कर 8 हो गए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को संक्रमण से बचने के लिए मास्क का उपयोग करने को कहा है। खासकर हाई रिस्क जोन में आने वाले कैंसर, किडनी, हार्ट के मरीजों के अलावा बुजुर्ग व गर्भवती महिलाएं रिस्क जोन में आते हैं। इन्हें मास्क लगाना जरूरी है। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से सामान्य लोगों को भी मास्क लगाना होगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मास्क अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन कोविड की गाइडलाइन में इसका उल्लेख है।
