ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 190 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 190 रन से हराया

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 190 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 3-0 से जीतते हुए क्लीन स्वीप किया है।ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 339 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय टीम 32.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 29 रन स्मृति मंधाना ने बनाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने 25- 25 रन और पूजा वस्त्राकर ने 14 का योगदान किया। अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज दहाई का अंकड़ा भी नहीं छू पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वेयरहम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मेगन शूट, अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने दो-दो विकेट झटके। एश्ले गार्डनर को एक विकेट मिला।भारतीय टीम की तरफ से श्रेयांका पाटिल ने तीन और अमनजोत कौर ने दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *