छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सभी सरकारी एवं निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यह फैसला लिया है। पता होगा कि 22 जनवरी को आयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है। इस दिन देशभर में दिवाली जैसा माहौल रहेगा। हर्ष के इस माहौल में मुख्यमंत्री ने स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया है।बतादें कि श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के लिए छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था। वहीं आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की।मुख्यमंत्री को भेजे मांग पत्र में मंत्री बृजमोहन ने लिखा था कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। 22 जनवरी को उनकी जन्मस्थली अध्योध्य में निर्मित श्रीराम मंदिर का लोकार्पण एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रहा है। जिले लेकर दुनिया भर में सनातनी हिंदू धर्मावलंबी हर्षित हैं। इस दिन पूरी दुनिया रामोत्सव मनाएगी।