डोनाल्ड ट्रंप पर धोखाधड़ी का मामला: सुनवाई हुई पूरी;

डोनाल्ड ट्रंप पर धोखाधड़ी का मामला: सुनवाई हुई पूरी;

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विवादों का पुराना नाता है। अपने विवादों के कारण ट्रंप को अक्सर ही परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ट्रंप पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं। उन मुकदमों में से एक धोखाधड़ी का मामला भी है। ट्रंप पर न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। काफी समय से ट्रंप पर न्यूयॉर्क सिविल फ्रॉड केस चल रहा है। अब इसकी सुनवाई पूरी हो गई है।सुप्रीम कोर्ट में मना करने पर भी ट्रंप ने बोलने का मौका ढूंढ ही लिया और करीब 6 मिनट तक बोलते रहे। इससे जज को परेशान होकर लंच ब्रेक लेना पड़ा।ट्रंप ने इस मामले की सुनवाई कर रहे जज से ही बहस कर ली। ट्रंप ने जज पर आरोप भी लगाया कि वह चाहते हैं कि ट्रंप यह मामला न जीते। ट्रंप ने इसे जज का एजेंडा बताया। ऐसे में जज ने ट्रंप के वकील से ट्रंप को नियंत्रित करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *