प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की;

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की;

छात्रों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वयं को प्रेशर झेलने के लिए सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। यह मानकर चलना चाहिए जीवन में दबाव तो बनता रहता है। प्रधानमंत्री ने छात्रों को पढ़ाई करने के साथ-साथ अच्छी नींद, संतुलित आहार व फिजिकल एक्टिविटी के लिए भी प्रेरित किया। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री से छात्रों ने पूछा कि सामाजिक अपेक्षाएं दबाव बनाती हैं और इन दबाव से कैसे बाहर निकल सकते हैं। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दबाव वह होता है जो हमने खुद ही तैयार किया है, मसलन सुबह इतने बजे उठना ही उठना है, इतने प्रश्न हल करने ही हैं। हमें धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए, जितना हमने आज किया अगले दिन उससे थोड़ा आगे बढ़कर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *