राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही, उन्हें स्वाइन फ्लू भी हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, पिछले कुछ दिनों से बुखार होने के कारण डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाई जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले सात दिनों तक किसी से मुकलाकात नहीं कर सकूंगा। इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गहलोत ने अपने सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं।