लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस :ममता बनर्जी;

लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस :ममता बनर्जी;

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचताना जारी है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर तंज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी। उन्हें पूरे भारत में 40 सीट जीतने का भी संदेह है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सीटों के मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी के पास उत्तर भारत के भगवा शासित राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की ताकत ही नहीं है। पश्चिम बंगाल में अकेले तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा का सामना कर सकती है। हम ही विरोध कर सकते है। हमने पहले भी किया था और इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *