राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में शनिवार बड़ी कार्रवाई की। एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के अंतर्गत गैरकानूनी संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) पर कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर में 15 स्थानों पर छापेमारी की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार एनआईए की टीमों ने श्रीनगर में पांच जगहों, बडगाम में तीन, कुलगाम में दो, अनंतनाग में एक और जम्मू में चार स्थानों पर विभिन्न संदिग्ध परिसरों पर छापेमारी की।