किसान आंदोलन का दिल्ली कूच दो दिन के लिए स्थगित

किसान आंदोलन का दिल्ली कूच दो दिन के लिए स्थगित

किसान नेताओं ने बुधवार शाम दिल्ली कूच दो दिन स्थगित करने का ऐलान किया। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने फिर से किसानों को बातचीत का न्योता भेजा है। शंभू बॉर्डर पर किसान मीटिंग में केंद्र के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली कूच कर रहे किसानों की हरियाणा से लगी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस के साथ झड़प हुई। हरियाणा पुलिस ने सीमा तोड़ने की कोशिश पर प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे।इस दौरान एक प्रदर्शनकारी शुभ करण सिंह जख्मी हो गया। किसानों का कहना है कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में एक किसान और दो पुलिस वाले घायल हुए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मुजफ्फरनगर में धरना दे रहे एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे जख्मी हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एसएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे किसानों को पंजाब और हरियाणा की सीमा पर रोक दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वार्ता के नए प्रस्ताव पर सोच-विचार कर कोई टिप्पणी की जाएगी। उन्होंने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर हुई घटना पर भी हम चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *