शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि शिक्षा का किसी भी राष्ट्र के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। माँ के बाद किसी भी व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान होता है। शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान है। यह प्रसन्नता का विषय है कि नव दुनिया समूह द्वारा देश के विकास की आधारशिला को सशक्त करने के लिए युवाओं के गढ़ने वाले शिल्पकारों का सम्मान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भोपाल में नवदुनिया के ज्योतिर्मय सम्मान-2024 कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आवश्यक है कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ संस्कारों का समावेश हो। संस्कार के बिना शिक्षा बिना महक के फूल के समान है। संस्कारवान शिक्षा से समाज का कल्याण होता है, देश सशक्त होता है। आज यह आवश्यक है कि युवा व्यक्तिगत सफलता के साथ सामाजिक सरोकार में भी आगे आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *