किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक स्थगित;

किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक स्थगित;

एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जुटे किसानों ने 29 फरवरी तक के लिए दिल्ली कूच स्थगित कर दिया है। शंभू बॉर्डर पर पुलिस-किसान के बीच तनाव के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 फरवरी तक दिल्ली मार्च रोका दिया है। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया है कि किसान आंदोलन की अग्रिम रणनीति की घोषणा 29 फरवरी के बाद की जाएगी।किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि बुधवार से ही किसानों का दिल्ली कूच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर थम गया है। बुधवार को प्रदर्शन में शामिल किसान की मौत हो गई थी और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। किसान अवरोधक तोड़ दिल्ली कूच की कोशिश कर रहे थे।एक युवा किसान की मौत के बाद किसानों ने रणनीति बदल दी है। संयुक्त किसान मोर्च 24 फरवरी को कैंडल मार्च निकालेगा। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 25 फरवरी को किसानों का सेमिनार होगा। इसी दौरान डब्ल्यूटीओ का पुतला दहन किया जाएगा। मोर्चा संयोजक पंढेर ने बताया कि 27 को यूनियनों की बैठक होगी और 29 फरवरी को आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *