वीमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस;

वीमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस;

मुंबई ने गुजरात को 5 विकेट से हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज़ की

वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का तीसरा मुक़ाबला गुजरात जायंट्स और गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का पहला मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल के खिलाफ खेला था। मुंबई ने वह मुक़ाबला चार विकेट से जीता था। ऐसे में हरमनप्रीत कौर ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात जायंट्स के लिए डबल्यूपीएल का पहला सीजन अच्छा नहीं रहा। टीम ने 8 में से मात्र 2 मुक़ाबले जीते थे और चार अंक के साथ अंक तालिका के अंत पर थी। ऐसे में टीम इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स अबतक दो बार आमने सामने आई हैं और दोनों ही मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। डबल्यूपीएल 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी और दूसरा मैच मुंबई ने 55 रनों से अपने नाम किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 –
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान),वेदा कृष्णमूर्ति, फोबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, कैथरीन ब्राइस, ली ताहुहु, मेघना सिंह।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *