प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने यहां देश को सबसे लंबा पुल ‘सुदर्शन सेतु’ समर्पित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए 25 फरवरी का दिन यादगार और ऐतिहासिक रहा है। इसी तारीख को आज से ठीक 22 साल उन्होंने पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखा था। 25 फरवरी 2002 को उन्होंने पहली बार विधायक के तौर पर विधानसभा में शपथ ली थी। पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने आज राजकोट का दौरा किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।